फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों पर कड़ा प्रहार होगा : सीमा

Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पार्टी के महिला सम्मेलन को संबो​धित करतीं भाजपा की राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि आतंकवादियों व उनके आकाओं पर कड़ा प्रहार होगा। इसके पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी की ओर से गनपत सहाय पीजी कॉलेज में आयोजित महिला सम्मेलन में एक राष्ट्र एक चुनाव के बिल के लिए माहौल बनाया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से समय और धन की बचत होगी। डॉ. तुल्लिका गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सांसद ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा का अलग-अलग चुनाव कराना चुनौती बन गया है। मीडिया प्रभारी विजय रघुवंशी ने बताया कि सम्मेलन के बाद सांसद लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
इस मौके पर तेजेंद्र कौर, सुभद्रा श्रेष्ठ, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति प्रकाश, बबिता तिवारी, रेखा निषाद, सुमन सिंह, अनीता पांडेय, पूजा कसौधन, सुमन राव कोरी, कमला सिंह, सुनीता अग्रवाल, रेनू सिंह, रचना सिंह, प्रीति शर्मा, रचना अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहीं। सम्मेलन में पहुंचने पर महिलाओं ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें