फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जेसीबी से टकराकर बाइक सवार ताऊ की मौत, भतीजा घायल

Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। चांदा के पकड़ी कला निवासी शिवराम यादव (35) शुक्रवार दोपहर ढाई बजे बाइक से लंभुआ बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक पर उनके पीछे बड़े पिता झगरु यादव (60) बैठे थे। शिवराम ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

रास्ते में नरहरपुर बाईपास के पास उनकी बाइक वहां से गुजर रही जेसीबी से सामने से भिड़ गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने झगरु यादव को मृत घोषित कर दिया।
शिवराम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद जेसीबी का चालक घटना स्थल से भाग निकला। जेसीबी व क्षतिग्रस्त बाइक को कोतवाली में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन


गोवंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक जख्मी
चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली नगर के चुनहा निवासी सूरज (24) निषाद व बाल गोविंद (22) शनिवार शाम चांदा के अमरुपुर में अपने किसी मित्र से मिलने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सूरज चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। शोभीपुर गांव के पास उनकी बाइक के सामने एक गोवंश से सामने से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें