फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के पुत्र का आईएएस में चयन

Sun, 05 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन की प्रभारी प्रधानाचार्य कविता कुमारी के पुत्र अनुपम मिश्र को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिली है। अनुपम को असिस्टेंट कमिश्नर का पद मिला है। शुरू से ही मेधावी अनुपम मौजूदा समय में आईआईटी मद्रास से परास्नातक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


शहर के निरालानगर निवासी राम प्रकाश मिश्र व शिक्षिका कविता कुमारी के पुत्र अनुपम 2006 में 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होने के बाद लखनऊ चले गए।  बीते साल अनुपम को असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 28वीं रैंक हासिल हुई थी। 574वीं रैंक पाने वाले अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों के साथ अपनी दोनों बहन लता मिश्रा व पूर्णिमा मिश्रा व मौसेरे भाई पं. वीरेंद्र कुमार को दिया।
टापर्स टिप्स
हार्ड वर्क नहीं अब स्मार्ट वर्क पर फोकस
आईएएस में सफल अनुपम मिश्र ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में नए पैटर्न में सामान्य ज्ञान का महत्व बढ़ गया है। सिविल की तैयारी करने वालों को सामान्य ज्ञान पर पूरी पकड़ रखनी चाहिए। साथ ही हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क पर फोकस करें। किसी अच्छे कोचिंग संस्थान से जुड़कर तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें