फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तदर्थ शिक्षकों की नौकरी पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ शिक्षक के रूप में कार्यरत 331 शिक्षकों में से वेतन पाने वाले 204 अध्यापकों की नौकरी पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। जिन अभ्यर्थियों को वेतन भोगी शिक्षकों के सापेक्ष आयोग से भेजा गया है, उन्हें वापस करते हुए दूसरे विद्यालय को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 331 तदर्थ शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 204 अध्यापकों को ट्रेजरी से वेतन मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में केस हारने के बाद से इन अध्यापकों के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। वेतन भोगी अध्यापकों के स्थान पर आयोग से चयनित शिक्षकों को ज्वॉइन नहीं कराने के आदेश के बाद तदर्थ शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थी वेतन पाने वाले तदर्थ शिक्षकों की जगह नहीं ज्वॉइन कर सकेंगे। शासन की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले के कादीपुर तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज कुंदा भैरोपुर में तदर्थ शिक्षक के रूप में कार्यरत संतोष कुमार सिंह के स्थान पर नरसिंह कुमार यादव का चयन आयोग की ओर से हुआ था, जिसे पद रिक्त नहीं होने का हवाला देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से वापस कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल व माध्यमिक शिक्षा निदेशक को प्रारूप पर इसकी सूचना भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेजरी में जमा अभिलेखों से होगा तदर्थ शिक्षकों का सत्यापन
शासन की ओर से मांगी गई सूचनाएं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से मंगाई गई हैं। कई माध्यमिक विद्यालयों ने इसकी सूचना आधी-अधूरी भेजी है। शासन ने निर्देश दिया है कि कोषागार में तदर्थ शिक्षकों के चयन से संबंधित जमा पत्रावली को मंगवाकर सूचनाओं का सत्यापन कराया जाए और निर्धारित प्रारूप पर शासन को सूचना भेजी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि कोषागार से पत्रावली निकलवाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें