पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को तरणताल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम व सीडीओ राम यज्ञ मिश्र ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। स्वीमिंग पूल खुलने के पहले दिन बच्चों और युवाओं ने तैराकी का जमकर आनंद उठाया।
शुक्रवार को शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल का शुभारंभ किया गया। डीएम व सीडीओ ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बच्चों ने स्वीमिंग पूल में छलांग लगाई। बच्चों ने जल क्रीड़ा का जमकर आनंद उठाया। तरणताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी डीएम व सीडीओ ने जायजा लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि तरणताल का संचालन सुचारू रूप से होना चाहिए। इस दौरान अधिकारियों ने चेंज रूम व ग्राउंड का भी जायजा लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि तरणताल में नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता आरके रजक, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह आदि मौजूद रहे।