पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अलहदादपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत- यूपीडा
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अलहदादपुर के पास बुधवार शाम लखनऊ से यात्रियों को लेकर रसड़ा, बलिया जा रही एसयूवी का अगला बायां टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
घायलों में शिवकुमारी (60), अयोध्या शाह (65), निवासी रामगढ़ बजरिया, बलिया, सत्यम खरवार (24), निवासी रास्ती मेवापुर, बलिया, दीपक गुप्ता (38), निवासी ब्रह्मनी, बलिया, केशव प्रसाद (60), निवासी जनादी, बलिया, शाहिना खातून (45), निवासी अखार, बलिया और मीरा (61) शामिल हैं। एसयूवी दीपक गुप्ता चला रहे थे। सत्यम खरवार लखनऊ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त एसयूवी को दोस्तपुर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है। एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया।