लंभुआ। स्थानीय बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष साधू सिंह, सचिव अरविंद कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, सह सचिव सचिन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुषमा पाल एवं ऑडिटर सत्य प्रकाश नारायण यादव समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि बार एवं बेंच में सामंजस्य बने रहने पर वादकारियों को समय से सही एवं सुलभ न्याय मिलता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला न्यायालय सुल्तानपुर के एडीजे राकेश पांडेय ने कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
मौके पर पूर्व विधायक संतोष पांडेय, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशांत सिंह अटल, एसडीएम प्रीति जैन, पूर्व एसडीएम रमेश शुक्ला, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, अधिवक्ता रामसागर पाठक, राज बहादुर श्रीमाली, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र शुक्ला, केपी सिंह, राजेश सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ता व शिक्षक प्रवीण पाठक मौजूद रहे।