फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सीजेएम आशारानी सिंह ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारी का पुरवा मजरे ताला से जुड़ा है।
विज्ञापन

गांव निवासी फूलचंद की पत्नी आरती (34) की पिछले दिनों घर के अंदर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मृतका के ससुर राम सुमेर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने विवेचना में मृतका आरती के पति फूलचंद को आरोपी बनाया था।
पुलिस के गिरफ्तारी से बचने के लिए बुधवार को आरोपी फूलचंद ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम आशारानी सिंह ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें