सुल्तानपुर। सराय अचल गांव में बुधवार रात घर के बरामदे में खड़ी एक बाइक को शरारती तत्व उठाकर दूर ले गए और आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 टीम ने घटनास्थल की जांच की।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय अचल गांव निवासी छोटेलाल यादव प्रतिदिन की तरह घर के बरामदे में अपनी बाइक खड़ी कर सो रहे थे।
बुधवार रात शरारती तत्व वहां पहुंचे और बाइक को घर से दूर ले जाकर फूंक दिया। खेत गए ग्रामीणों की नजर बाइक पर पड़ी तो इसकी सूचना छोटेलाल को दी।
छोटेलाल की सूचना पर पहुंची यूपी-100 टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।