फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर गांव के पास शनिवार दोपहर कार से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुमारगंज पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी सीताराम (24) व मोहित (20) शनिवार दोपहर बाइक से हलियापुर चौराहे के पास अचानक उनकी एक कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनाें घायल हो गए। बाइक कौन चला रहा था। यह पता नहीं चल सका है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।

टायर फटने से पिकअप से टकराई मैजिक

धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मझवारा गांव के पास शनिवार सुबह लखनऊ से पटना जा रही पिकअप का टायर फट गया। तभी पीछे से आ रही मैजिक उससे टकरा गई। पिकअप से टकराने के बाद मैजिक रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में मैजिक चालक राम खेलावन निवासी लखनऊ घायल हो गया। यूपीडा कर्मियों ने सामुदायिक केंद्र धनपतगंज पर राम खेलावन का इलाज कराया। वहीं, अंबेडकरनगर से हरदोई जा रही एक कार पीपर गांव के पास दाहिना टायर फटने से रेलिंग से जाकर टकरा गई। कार तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें