फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जुलाई तक बंटेगी अतिरिक्त चीनी

Tue, 21 Jul 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के रोस्टर में जुलाई माह में बदलाव कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों को 30 जुलाई तक नियमित कोटा खोलने का निर्देश दिया है। इस बीच ईद के लिए आई अतिरिक्त चीनी का वितरण बीपीएल व अंत्योदय पात्रों के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन



ईद के लिए जिले को 990 क्विंटल चीनी का अतिरिक्त आवंटन मिला है। इसको गरीबी रेखा व इससे नीचे के पात्रों को बीपीएल दर पर दिया जाना था। जुलाई माह में आया आवंटन 20 दिन लेट होने से चीनी समय पर सस्ते गल्ले की दुकानों पर नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में तकरीबन 90 फीसदी पात्र अतिरिक्त चीनी पाने से वंचित हैं। इनको जुलाई माह में ही चीनी वितरित कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने रोस्टर में बदलाव कर दिया है। आदेश है कि 30 जुलाई तक सस्ते गल्ले की दुकानें नियमित खोली जाएं।

कोटा बंद मिला तो होगी कार्रवाई
डीएसओ संजय प्रसाद कहते हैं कि 30 जुलाई तक सस्ते गल्ले की दुकानों को नियमित खोले रखने का आदेश दिया गया है। दुकान बंद मिलने या चीनी वितरण नहीं करने पर कोटेदार दोषी माने जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें