फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ा

Tue, 21 Jul 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। हनुमानगंज गांव में एक खेत में अजगर मिलने पर हड़कंप मच गया। खेत गई महिलाओं की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से अजगर को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को शाहपुर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी रामहित पांडेय के खेत में सोमवार की रात खेत गई महिलाओं ने एक अजगर देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से अजगर को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंचे वनकर्मी रामसिंह अजगर को लेकर शाहपुर जंगल पहुंचे और उसे वहां छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें