फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से फिर बंद हुई चीनी मिल

विज्ञापन
चीनी मिल यार्ड में डंप गन्ना। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल एक बार फिर तकनीकी खराबी से बंद हो गई। रात से मिल बंद होने से मिल परिसर में किसानों के गन्ने का अंबार लगा है। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

नवंबर के आखिरी समय में संचालित होने वाली किसान सहकारी चीनी लगातार खराबी से बंद होती आ रही है। अंतिम बार मिल करीब एक सप्ताह पहले बंद हुई थी। सप्ताह भर चलने के बाद बृहस्पतिवार की भोर में चीनी मिल फिर तकनीकी खराबी से बंद हो गई। अधिकारियों के मुताबिक इस बार मिल हाउस नंबर एक का इंटर कैरियर की सॉफ्ट टूटने से बंद हुई है। मिल बंद होने पर प्रबंधन ने खामियों को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों को लगा दिया है। बृहस्पतिवार की शाम तक मिल को दुरुस्त करने का कार्य चलता रहा। इसके बाद भी मिल चालू नहीं हो सकी। मिल के बंद होने से मिल परिसर में किसानों के गन्ने का अंबार लगा है। परिसर में किसानों की गन्ना लदी ट्रॉलियां अपने तौल का इंतजार कर रही हैं। बंदी से गन्ना किसान परेशान हो गए हैं। मिल के प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि मिल को ठीक कराने का कार्य चल रहा है। खामी दुरुस्त होते ही गन्ने की पेराई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें