फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज के साथ बारिश ने गन्ने की फसल पर ढाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार की रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गन्ने की फसल पर जमकर कहर ढाया है। तेज हवा चलने से गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे गन्ना किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हालांकि, बारिश से खरीफ की मुख्य फसल धान, भिंडी समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। बारिश से तापमान में आई गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा दी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। रविवार को भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। रात में बारिश के दौरान तेज हवा की चपेट में आने से कूरेभार समेत अन्य क्षेत्रों में गन्ने की फसल में भारी नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल जमीन पर गिरने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
गन्ना गिरने से किसानों को नुकसान की आशंका सातने लगी है। बारिश से बैगन, तोराई समेत सब्जी की अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। बरसात से धान, भिंडी व हरे चारे की फसलें लहलहा उठी हैं।
विज्ञापन

कूरेभार ब्लॉक के नेवढ़िया गांव में राम दयाल, मोतीलाल, रमेश पाल, पारसनाथ समेत कई किसानों की गन्ने की फसल तेज हवा के साथ हुई बारिश से चौपट हो गई है। किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल जमीन पर गिर जाने से उसमें पैदावार भी प्रभावित हो जाएगी।
अन्य क्षेत्रों में भी हुई बारिश से गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव रहा। हालांकि करीब एक माह हो रही बारिश की वजह से पानी जल्दी सूख गया।
आज भी हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 90-50 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 2.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें