फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीसीटीवी फुटेज के साथ हाजिर हुए दरोगा

Thu, 16 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देसी शराब की दुकान से हुई नकदी व अन्य सामानों की चोरी और बरामदगी के आरोप से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को दरोगा राजकुमार सीसीटीवी फुटेज के साथ हाजिर हुए। मामले में तीनों आरोपियों को जिला कारागार से तलब किया गया। कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस की लापरवाही व पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों की पिटाई से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने आदेश सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

एसीजेएम शुभम वर्मा की कोर्ट में शुक्रवार को आदेश सामने आने की जानकारी दी गई है। बल्दीराय थाने के तिरहुत स्थित देसी शराब की दुकान के संचालक कमलेश कुमार ने गत 10 अप्रैल को हलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने ग्रामीणों के आवाज करने पर चोरों के भाग जाने व उनकी गाड़ी मौके से पकड़े जाने की बात बताई थी।

इस मामले से जुड़ी मोटरसाइकिल हलियापुर थाने में खड़ी बताई गई थी। वादी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी करमराज रामू व अमृतलाल के कब्जे से कुछ नकदी व अन्य सामानों के बरामद होने का दावा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर गत सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों की मात्र तीन दिन की रिमांड स्वीकार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। अदालत ने विवेचक राजकुमार को हलियापुर थाने की तीन दिन की सीसीटीवी फुटेज के साथ बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें