फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फेयरवेल पार्टी में शिक्षकों से विवाद पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा

Wed, 07 Feb 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के श्री सुभाष चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पलिया में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी को लेकर छात्राओं व शिक्षकों के बीच विवाद हो गया। छात्राओं ने शिक्षकों पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। विवाद से नाराज छात्र-छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


काॅलेज में मंगलवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के फेयरवेल पार्टी के दौरान विवाद गहराने पर छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षकों ने अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी जानकारी के बाद विद्यार्थी भड़क गए। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख कॉलेज के शिक्षकों ने घटना की जानकारी गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस कॉलेज पहुंती। चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद छात्र-छात्राओं को समझाया-बुझाया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ और कॉलेज परिसर के बाहर फेयरवेल पार्टी मनाई गई।
इस संबंध में भटमई चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार पांडेय ने बताया कि फेयरवेल पार्टी के दौरान शिक्षकों व छात्राओं में कहासुनी हुई थी। इस बात को लेकर विद्यार्थी उग्र हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर मामला शांत करवा दिया गया है। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इंंटर कॉलेज के विद्यार्थी मंगलवार को बिना सूचना के फेयरवेल पार्टी करना चाह रहे थे। मना करने पर विवाद उत्पन्न हुआ। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें