सुल्तानपुर। भदैंया ब्लॉक के बभनगंवा रामबाग में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जगदीशपुर की खुशबू यादव ने प्रथम स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में रिया तिवारी ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राबिन यादव व 800 मीटर दौड़ में सुनील यादव प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में पन्ना टिकरी के दीनानाथ पांडेय आगे रहे। वालीबाल में शिवपुर की टीम ने बभनगंवा की टीम को शिकस्त दी। नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक दिनेेश मणि ओझा ने बताया कि कबड्डी में पूरे बाघराय की टीम ने जगदीशपुर की टीम को पराजित किया। समाजसेवी रूप नरायन तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।