फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विकास खंड में बनेंगे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Fri, 24 Jul 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  खेल प्रेमियों के लिए यह खबर सुकून पहुंचाने वाली है। हालात अनुकूल रहे तो जल्द ही राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की स्थापना होगी। छह एकड़ भूमि पर बनने वाले एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


यहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी।  
खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स योजना लागू की गई है। योजना के तहत ग्रामीणांचल की खेल  प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें संबंधित खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में एक-एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए जाएंगे।

योजना का संचालन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से किया जाएगा। इसकी अनुमति शासन से मिल गई है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स छह एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण में दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शासन की अनुमति मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी विकास खंड में जमीन की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें