फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के बाद बेपटरी हुई शहर की बिजली

Fri, 24 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रमजान माह बीतते ही शहर में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। प्रत्येक उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में अंधाधुंध अघोषित कटौती शुरू हो गई है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को दिन में शहर के कई मोहल्ले अघोषित कटौती से जूझते रहे। उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


गुरुवार की रात केएनआई उपकेंद्र के टाउन सेकेंड में फॉल्ट आने से विनोबापुरी एवं उसके आसपास के मोहल्लों की बिजली गुल गई। रात करीब 12 बजे से कटी बिजली शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आई। इस दौरान कर्मी फॉल्ट बताते रहे। गुरुवार की रात को ही केएनआई उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर में फॉल्ट से करौंदिया एवं उसके आसपास की बिजली काफी देर तक बाधित रही। सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।

शुक्रवार की दोपहर डाकखाना उपकेंद्र के एक फीडर में खराबी से कलेक्ट्रेट एवं उसके आसपास की बिजली घंटे भर गुल रही। इसकी वजह से सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा। बिजली बेपटरी होने से शहर के लोग परेशान हो गए हैं। बारिश एवं बदली के बीच हो रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या आ रही है। बारिश की वजह से लोकल फॉल्ट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें