सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सोमवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अरुण यादव को मिला। 1600 मीटर की दौड़ में सौरभ यादव प्रथम स्थान पर रहे।
लंबी कूद बालक वर्ग में आनंद दूबे व बालिका वर्ग में लाडली पांडेय को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी में मोहम्मदाबाद की टीम को प्रथम स्थान मिला। वॉलीबाल में वसीम खान हमीदपुर पठान की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप मे नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केडी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।