फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना से अहमदाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे 16 मई से पटना से अहमदाबाद के बीच एक वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। 16 मई से प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। वहीं, 17 मई से प्रत्येक मंगलवार को पटना-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस संचालित की जाएगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर में भी होगा। इससे जिले वासियों को भी सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पटना से अहमदाबाद के बीच रेलवे 16 मई से एक वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। अहमदाबाद-पटना डाउन स्पेशल ट्रेन 16 मई से 27 जून के बीच सोमवार को अहमदाबाद से पटना जंक्शन तक सात फेरे लगाएगी। ट्रेन 16 मई को सुबह 09:10 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 9:20 बजे लखनऊ व दोपहर 12:15 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। पटना जंक्शन पर यह ट्रेन रात 09:00 बजे पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में पटना जंक्शन से पटना-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस 17 मई से 28 जून के बीच मंगलवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भी इस अवधि में सात फेरे लगाएगी। 17 मई को यह ट्रेन रात 11:45 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। बुधवार की सुबह 8:15 बजे यह ट्रेन सुल्तानपुर पहुंचेगी। यहां पर इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट का होगा। यह ट्रेन सुबह 11:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। बृहस्पतिवार की सुबह 11:20 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर व सामान्य समेत 22 एलएचबी कोच रहेंगे। दोनों दिशाओं में सुल्तानपुर व लखनऊ के साथ ही इस ट्रेन का ठहराव नाडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, बक्सर, आरा व दानापुर रेलवे स्टेशन पर होगा।
दोनों तरफ से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर में होने से जिले वासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेन के संचालन की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी इसका शेड्यूल नहीं मिला है। एक-दो दिन में समय सारिणी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें