सुल्तानपुर। शहर स्थित होटल में भोजन करने गए अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह व अन्य पर हुए जानलेवा हमले के मामले में छठे आरोपी अहरौरा बाजार शिवकली निवासी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में पेश किया।
अदालत ने इस मामले में आरोपी अमन को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने पूर्व में जेल गए आरोपी पूरन पोपटानी सहित चार की न्यायिक रिमांड 16 जुलाई तक बढ़ा दी है। धम्मौर थाने के नरही भांटी निवासी अंतरात्मा सिंह ने गत 21 जून की घटना बताते हुए कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संवाद