फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवाहिता की मौत, किया हंगामा

विज्ञापन
 गोसाईगंज के मलवा गांव में मृतका के परिजनों को समझाते गोसाईगंज थानाध्यक्ष। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
गोसाईगंज। क्षेत्र के मलवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता माला वर्मा (35) का शव घर में बल्ली पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा कर ससुरालीजन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मृतका के पिता ने ससुरालीजन के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


दोस्तपुर के सहिनवा निवासी राम सुंदर वर्मा के मुताबिक उनकी पुत्री माला का विवाह 12 वर्ष पहले मलवा निवासी अनुराग वर्मा से हुआ था। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार भोर 5:14 बजे उन्हें फोन से पता चला कि उनकी पुत्री माला का शव घर में ही फंदे से लटका मिला है। वह मलवा गांव पहुंचे तो देखा कि पुत्री का शव फंदे से लटका था, उसका पैर जमीन पर था।

आरोप है कि ससुरालीजन उनकी पुत्री को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने ससुरालीजन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। ससुरालीजन ने आरोप निराधार बताते हुए आत्महत्या की बात कहने लगे। मायके वालों की ससुरालीजन से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर मायके वाले हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। माला देवी के एक पुत्र हार्दिक पटेल (09) है। मां की मौत से उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें