फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडिंग में गिट्टी व मोरंग लदे छह ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खनन विभाग की चेकिंग में गिट्टी व मोरंग लदे छह ट्रक ओवर लोडिंग में पकड़े गए हैं। विभाग ने सभी ट्रकों को सीज करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जुर्माने के लिए पत्रावली प्रशासन के पास भेज दी है।
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान गोसाईगंज व कूरेभार क्षेत्र में छह ट्रक ओवर लोडिंग में पकड़े। इन ट्रकों पर गिट्टी और मोरंग लदा पाया गया है। चेकिंग की सूचना मिलते ही कुछ ट्रकों को चालक लेकर भाग गए।
खनन इंस्पेक्टर ने तीन ट्रकों को कूरेभार व तीन को गोसाईगंज में पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। खनन इंस्पेक्टर प्रशांत यादव ने बताया कि ट्रकों पर ओवर लोडिंग के आरोप में जुर्माने की कार्रवाई के लिए पत्रावली जिलाधिकारी के पास प्रस्तुत की गई है। जुर्माने की कार्रवाई के बाद ट्रकों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें