फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आनंदविहार से गाजीपुर को जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। बेगमपुरा डाउन, श्रमजीवी, हिमगिरि समेत छह ट्रेनें तय समय से कई घंटे देर से रहीं। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रूट की प्रमुख ट्रेनों में आए दिन हो रही लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी से कटड़ा तक जाने वाली श्री माता वैष्णो देवी स्पेेशल ट्रेन शुक्रवार को तय समय से करीब छह घंटे लेट रही। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया।
वहीं आनंदविहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे लेट रही। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी सेे किया गया। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना की गई। जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें