फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साहब, हाथ में फ्रैक्चर है, स्मार्टफोन भी नहीं है, कैसे होगा मेरा इलाज

Sat, 09 Nov 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी से गुहार लगाता मरीज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साहब! हाथ में फ्रैक्चर है, दर्द बढ़ता जा रहा है। तीन दिन हो गए, रिपोर्ट नहीं मिलने से डॉक्टर साहब सही इलाज नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं रिपोर्ट लाओ, मेरे पास स्मार्टफोन नहीं है। घर पर कोई है नहीं, मुझे रिपोर्ट दे दीजिए... वरना कैसे होगा मेरा इलाज। मेडिकल कॉलेज के एक्सरे विभाग में हाथ जोड़े खड़े कूरेभार से आए बुजुर्ग अजय राय ने काफी मिन्नतें की, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक्सरे मशीन का प्रिंटर सोमवार से खराब होने से कंप्यूटर स्क्रीन से फोटो खींच कर रिपोर्ट दी जा रही है। जिनके पास साधारण मोबाइल है, वह लौट रहे। एक्सरे विभाग के कर्मचारी रमेश यादव ने बताया कि लगभग सभी मरीजों के पास स्मार्ट फोन रहता है। कुछ ही मरीज आते जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं रहता। उन्हें समस्या होती है। ऐसे रोजाना 30 से 40 लोग आते हैं, जिनके पास बटन वाला मोबाइल होता है। इन्हें रिपोर्ट नहीं मिल पाती है।


अभी आठ से दस दिन लगेगा इंजीनियर से बात हुई है। कह रहे है अभी आठ से दस दिन लग सकता है। लगभग सभी मरीजों के पास स्मार्ट फोन रहता है, जिसके पास नहीं रहता वो किसी से कहकर अपना काम करवा लेते है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही सॉफ्टवेयर बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें