फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहले धमाके में तिनके की तरह बिखरीं दीवारें, भरभराकर गिरी छत

Sat, 09 Nov 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव निवासी पटाखा व्यवसायी नूर हसन के घर शुक्रवार हो हुआ पहला धमाका अधिक घातक था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले धमाके में कमरे की दीवारें तिनके की तरह से बिखर कर गईं और ईंटें दूर जा गिरी। छत भरभराकर गिर गई। नूर हसन तो दूर जा गिरे जबकि उनकी पत्नी व भाभी छत के नीचे ही दब गई। मलबा हटाने के बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन

सरैया पूरे बिसेन निवासी नूर हसन वैवाहिक कार्यक्रमों में आतिशबाजी का काम करते थे। घटना के वक्त उनके घर के बगल स्थित चाय की दुकान पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक के बाद एक करके कई धमाके सुनाई दिए, लेकिन पहला धमाका था, वो काफी भीषण था। कुछ और धमाके हुए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नूर हसन को पहचानना मुश्किल था। आवाज से उनकी पहचान हुई।
मलबे में से कुछ आवाजें आई। गांव वाले मलबा हटाने में जुुट गए। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर घायल भाभी व नूर हसन की पत्नी को बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि दर्दनाक मंजर कभी नहीं भूलेगा। मलबा हटाने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। ईंटें ही नहीं, कमरे में रखे बर्तन व अन्य सामान धमाके में कहीं दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन


रेगुलेटर मिला, सिलिंडर नहीं

पुलिस और प्रशासनिक अमला हादसे की वजह सिलिंडर फटना बता रहा है। इसके लिए रेगुलेटर भी दिखाया गया, लेकिन सिलिंडर कहां गया, इस प्रश्न पर जवाब आया कि मलबे में कहीं दबा होगा। देर शाम तक सिलिंडर खोजे नहीं मिला।

नूर हसन बेचता था पटाखा

कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि नूर हसन पटाखा बेचता था। उसके घर पर पटाखे रखे थे। जिस कमरे में पटाखे थे। उसमें सिलिंडर भी रखा था। सिलिंडर लीक होने से आग लगी। पटाखे में आग लगी और विस्फोट हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायलों के होश में आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।





नहीं है लाइसेंस

नूर हसन के पास पटाखा बनाने व बेचने का लाइसेंस नहीं है। पिता बकरीदी भी पटाखा का व्यवसाय करते थे। दो साल से इन्होंने पटाखा बनाने के लाइसेंस का रिनीवल नहीं कराया। प्रकरण की जांच की जा रही है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- संजय शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें