फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बनेगा साइडिंग गुड्स ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुविधा संपन्न साइडिंग गुड्स ट्रैक बनेगा। इसकी लंबाई 600 मीटर होगी। स्टेशन परिसर में खाली भूमि चिह्नित करने के बाद रेल विकास निगम ने ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। ट्रैक बिछाने के साथ विभाग व्यापारी व श्रमिकों के लिए सुविधाओं से लैस विश्रामालय व निगरानी के लिए आरपीएफ पिकेट सेंटर का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी में जुटा रेल महकमा स्टेशन के दक्षिणी छोर पर सुविधाओं से लैस साइडिंग गुड्स ट्रैक का निर्माण कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए स्टेशन परिसर में खाली पड़ी भूमि को चिह्नित कर साइडिंग गुड्स ट्रैक का निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
मंजूरी के बाद कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम ने चिह्नित भूमि पर साइडिंग ट्रैक बिछाने के साथ ट्रैक को विद्युतीकरण की सुविधा से लैस करने के लिए पोल गाड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने के बाद लोडिंग व अनलोडिंग की सुविधा के लिए कम ऊंचाई का प्लेटफार्म व व्यापारी तथा श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश और विश्रामालय के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ पिकेट का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
सुविधा से लैस साइडिंग गुड्स ट्रैक का निर्माण होने के बाद स्टेशन पर मालगाड़ी से लोडिंग व अनलोडिंग कार्य से विभाग की आय में बढ़ोतरी होने के साथ व्यासायियों को भी लोडिंग-अनलोडिंग में सुविधा मिलेगी।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में खाली पड़ी भूमि पर साइडिंग गुड्स ट्रैक के साथ ही सुविधाओं से लैस विश्रामालय निर्माण के साथ ही विभाग को गोदाम बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने तथा गोदाम निर्माण के बाद लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान सामानों को सुरक्षित रखा जा सकेगा तो गोदाम के किराए से रेल की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
आंकड़ों के अनुसार माल ढुलाई के माध्यम से गौरीगंज रेलवे स्टेशन को प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये की औसत आय अर्जित होती है। सुविधा बढ़ने के बाद आय में और बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें