अमेठी। बुधवार को ब्लॉक के औचक निरीक्षण के दौरान मनरेगा की खराब प्रगति मिलने पर डीसी मनरेगा ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रगति सही करने का निर्देश दिया। मनरेगा की प्रगति सही नहीं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को ब्लॉक संग्रामपुर का डीसी मनरेगा मीनाक्षी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा की प्रगति बेहद खराब मिली।
जिस पर डीसी मनरेगा ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए मनरेगा की प्रगति दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीसी मनरेगा ने बताया कि ब्लॉक की तकरीबन सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा की स्थिति खराब है। कहा कि संबंधित को एक सप्ताह में मनरेगा की प्रगति दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
एक सप्ताह में अगर मनरेगा की प्रगति दुरुस्त नहीं हुई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आरके पांडेय, एडीओ पंचायत दीन दयाल द्विवेदी सहित ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।