फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुकानदार पर कुल्हाड़ी और बांके से हमला, हालत गंभीर

Sun, 16 Feb 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय पुलिस चौकी के बगल रजाई गद्दे की दुकान करने वाले मो. मुशाहिद शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। वह अपने घर पर पहुंचा ही था कि वहां पर पहले से मौजूद हमलावारों ने कुल्हाड़ी व बांके से हमला कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर बच्चों व महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की। इसी बीच मो. मुशाहिद भी वहां पहुंच गया। उसके पहुंचते ही हमलावारों ने कुल्हाड़ी और बांके से मारकर हमला कर दिया। युवक के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पीड़ित के पिता और अलीगंज पुलिस चौकी पर दी।

चौकी इंचार्ज ने गंभीर रूप से घायल मुशाहिद को सुल्तानपुर मेडिकल काॅलेज भेजा, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। कुड़वार थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें