फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पकड़ा एमडीएम का राशन, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। अमेठी जिले के रामगंज बाजार के पास शनिवार शाम पुलिस ने पिकअप पर लदा 24 बोरी सरकारी राशन पकड़ा है। राशन प्राथमिक विद्यालय, जद्दूपुर का बताया जा रहा है। राशन को पुलिस चौकी पर उतरवाकर बीएसए को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम जद्दूपुर गांव के कोटेदार के यहां से राशन लादकर रामगंज बाजार की तरफ जा रही पिकअप को रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर 10 बोरी चावल और 14 बोरी गेहूं सहित कुल 24 बोरी सरकारी राशन लदा मिला। पूछताछ में चालक ने बताया कि राशन प्राथमिक विद्यालय जद्दूपुर का है। पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव से संपर्क करना चाहा, तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने कोटेदार को बुलाकर पूछताछ की। कोटेदार ने बताया कि राशन उसने गोदाम से लदवाया था।
चालक राशन कहां ले जा रहा था। उसे जानकारी नहीं है। कोटेदार की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने राशन को पुलिस चौकी रामगंज पर उतरवा कर वाहन के कागजात लेकर छोड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी भदैंया अरविंद कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रथम दृष्टया कोटेदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बीएसए को दी सूचना
एसओ रामगंज आरपी कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

कराई जाएगी जांच
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक अमर बहादुर को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें