लंभुआ में मतगणना कराते प्रत्याशियों के एजेंट।- स्त्रोत सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना पूरी की गई। अधिकारियों ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया।
लंभुआ ब्लॉक के मामपुर में जयकेश ने 442 मत प्राप्तकर जीत हासिल की। इसी ब्लॉक के ढेलहा ग्राम पंचायत में पूनम देवी ने 613 मतों के साथ विजयी रहीं। कादीपुर ब्लॉक के कमरांवा सामान्य ग्राम पंचायत में ललित मिश्र 740 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू को 359 मतों के अंतर से हराया। त्रिलोकपुर नेवादा ग्राम पंचायत में लीलावती को 306 मत मिले।
जयसिंहपुर क्षेत्र के राजापुर में अमरजीत 364 मत पाकर ग्राम प्रधान बने। हयातनगर के वार्ड नंबर 52 में नीलम ने 368 मत प्राप्त कर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। दूबेपुर ब्लॉक के करौंदिया देहात में इसरार हुसैन ने 438 मत हासिल किए। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि निषाद को 46 मतों के अंतर से पराजित किया। पीपी कमैचा के गौरा ग्राम पंचायत में उमा को 307 मत पाकर विजयी रहीं। विजेताओं के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।