फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा

Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में 14 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है।एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को दोषी मानते हुए 10 वर्ष की कैद व 55 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दो सह आरोपियों को अपहरण का दोषी मानते हुए सात वर्ष व प्रत्येक को 30 हजार रुपये जुर्माना की सजा से दंड़ित किया है। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को मिलेगी।
कोतवाली नगर के एक गांव की किशोरी का 23 नवंबर 2010 को अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी की बरामदगी होने पर पुलिस ने मामले में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप की बढ़ोतरी कर दी थी। शुक्रवार काे कोर्ट ने मुख्य आरोपी रामतीर्थ को अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में और सह आरोपियों खुशीराम व सरिता को अपहरण के आरोप में दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें