फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगी सात महिला कबड्डी खिलाड़ी

Fri, 24 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मंडलीय ट्रायल के लिए जिले से चयनित महिला कबड्डी खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 अक्तूबर तक मिर्जापुर में किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में सात महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें प्रिया गुप्ता, आंचल यादव, गौरी यादव, चंद्रिका, कोमल पटेल, ईशू व शुभी शामिल हैं। ये खिलाड़ी शनिवार को मंडलीय ट्रायल के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि मंडल में चयन के बाद इन खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 84 एथलेटिक्स खिलाड़ी
सुल्तानपुर। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 84 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी शनिवार को अंबेडकरनगर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले से रवाना होंगे। 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में 42 छात्र व 42 छात्राएं प्रतिभाग करने जा रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव, कीड़ा सचिव दिलीप सिंह, खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, मुनेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र सिंह, दिलीप कुमार, सुरेंद्र वर्मा, सुरेश यादव आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें