फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अदालत ने दिया विवेचक की गिरफ्तारी का आदेश

Fri, 24 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोहरे हत्याकांड मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार की अदालत में शुक्रवार को भी साक्षी इंस्पेक्टर अमर सिंह गैर हाजिर रहे। जिससे साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने इंस्पेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए 31 अक्तूबर के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई पेशियों से लगातार साक्षी इंस्पेक्टर अमर सिंह को तलब किया जा रहा है, लेकिन वह शेष गवाही देने के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें