फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने खारिज की गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के लिए चिह्नित जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर विकास खंड के गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के लिए चिह्नित जमीन पर निर्माण नहीं होगा। निर्माण एजेंसी ने चिह्नित किए दोनों भूखंडों को खारिज कर दिया है। एक भूखंड पर पहुंच मार्ग का सुगम रास्ता नहीं है तो दूसरे भूमि की चौड़ाई मानक से कम है। बीएसए ने एसडीएम को पत्र लिखकर फिर से जमीन तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन

लखनऊ-बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जद में आए पांच विद्यालय ध्वस्त किए गए थे। विद्यालयों के नवीन भवन निर्माण के लिए कार्रवाई चल रही है। दोस्तपुर विकास खंड के गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय का निर्माण लगभग दो साल बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। आसपास जमीनें ही नहीं मिल पा रही हैं। उपजिलाधिकारी की ओर से निर्देश मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो ने गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के लिए अलग-अलग दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की थी। निर्माण एजेंसी ने जब चिह्नित भूमि की पैमाइश की तो एक भूखंड तक पहुंच मार्ग का कोई रास्ता प्रस्तावित नहीं पाया गया है।
दूसरी भूमि की चौड़ाई बहुत कम पाई गई। इसकी वजह से वहां निर्माण करने से एजेंसी से मना कर दिया। दूसरी भूमि चिह्नित करने के लिए बीएसए दीवान सिंह यादव ने जयसिंहपुर एसडीएम को पत्र लिखा है। गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के ध्वस्त होने के बाद यहां के विद्यार्थी व शिक्षक अन्यत्र विद्यालय में अल्पकाल के लिए संबद्ध किए गए हैं। विद्यालय निर्माण नहीं होने से छात्रों का हित प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी की ओर से भी जमीन चिह्नित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दो दिनों में जमीन तलाश करने का निर्देश
जिला समन्वयक निर्माण को दो दिन के अंदर जमीन तलाश करने का निर्देश जारी किया गया है। जमीन चिह्नित होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से शीघ्र निर्माण शुरू कराया जाएगा। - दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें