फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से पुलिस लाइन के मैदान में किया जाएगा। पहले दिन प्रथम सत्र में प्राथमिक संवर्ग की बालक कबड्डी, बालिका खो-खो एवं लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर में 600 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर दौड़ का आयोजन होगा। गोला फेंक व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। दूसरे सत्र में प्राथमिक संवर्ग की 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर और 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, जूडो और कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। दूसरे दिन रविवार को प्राथमिक संवर्ग की खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर फुटबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, हैंडबॉल, जिमनास्टिक, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बूंदाबांदी की वजह से शुक्रवार को रंगोली नहीं बनाई गई। शनिवार सुबह से रंगोली बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें