फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी होगी मेमू की सवारी, देना होगा एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच रोज चलने वाली मेमू का संचालन रविवार से शुरू किया जा रहा है। कोविड के दौरान बंद हुई इस ट्रेन का संचालन अब लखनऊ के बजाय उतरेटिया स्टेशन तक ही किया जाएगा। इस ट्रेन पर सफर करने के लिए यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा। यात्रियों को सुल्तानपुर से उतरेटिया के बीच 60 रुपये भाड़ा देना होगा। पहले मेमू पर सुल्तानपुर से लखनऊ का भाड़ा 30 रूपये था। हालांकि सफर के लिहाज से इस ट्रेन के संचालन से उतरेटिया व सुल्तानपुर के बीच सफर करने वाले नियमित यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच लॉकडाउन के पहले वरुणा एक्सप्रेस के बाद मेमू दूसरी ऐसी ट्रेन थी जो दैनिक यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक थी। लॉकडाउन लगने के बाद मेमू का संचालन भी बंद कर दिया गया था। रेलवे की ओर से वरुणा की जगह शटल एक्सप्रेस का संचालन पिछले 17 नवंबर से शुरू किया गया था। इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को सेकेंड सीटिंग का रिजर्वेशन कराना पड़ता है। शटल एक्सप्रेस में सुल्तानपुर से लखनऊ का किराया प्रति यात्री 95 रुपये देना पड़ता है। सांसद मेनका गांधी की मांग व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मेमू के दोबारा संचालन का निर्णय लिया है लेकिन इस बार यह ट्रेन सुल्तानपुर से उतरेटिया तक ही चलेगी। पहले मेमू का सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच का भाड़ा 30 रुपये व्यक्ति था। इस बार रेलवे की ओर से भाड़ा में बढ़ोतरी की गई है। अब यात्रियों को मेेमू से सफर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा देना होगा।
रेलवे ने मेमू ट्रेन का सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना का किराया 30 रुपये, निहालगढ़ का किराया 35 रुपये, हैदरगढ़ का 45 रुपये व उतरेटिया का किराया 60 रुपये निर्धारित किया है। मेमू से सफर करने वाले यात्रियों को जनरल टिकट काउंटर से टिकट लेना होगा। रेलवे मुख्यालय से मेमू का किराया व संचालन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रविवार को मेमू अप का संचालन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 07:35 बजे किया जाएगा। वापसी में मेमू उतरेटिया रेलवे स्टेशन से शाम 05:10 बजे रवाना होगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर इसका स्टॉपेज रात्रि 08:25 बजे होगा। सुल्तानपुर रेल उप मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे स्टेशन के जनरल काउंटर पर मेमू पर सफर करने वाले यात्रियों को टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें