फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर चर्चा : सुल्तानपुर में चिकित्सा और उद्योग सहित विकास के मुद्दे हावी, देखें- क्या कहते हैं लोग

Thu, 02 May 2024 11:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला टीम, सुल्तानपुर

सार

अमर उजाला की टीम ने सत्ता का संग्राम अभियान के तहत सुल्तानपुर जिले में मुद्दों को जानने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने वर्तमान सांसद मेनका गांधी और भाजपा को लेकर खुलकर अपने विचार रखे। देखें, पूरा वीडियो
विज्ञापन
सुल्तानपुर में अमर उजाला टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत बृहस्पतिवार को यूपी की हाईप्रोफाइल सीट सुल्तानपुर में पहुंची जहां चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जनता से जिले के मुद्दों को जानने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


यहां के एक निवासी रवींद्र तिवारी का कहना है कि सुल्तानपुर में लोग काम पर मतदान करेंगे। जिले में चिकत्सा, उद्योग और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वोट करेंगे। जिले की सांसद मेनका गांधी के कार्यकाल में कोई उद्योग नहीं लगाया गया है। युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति करते हुए जनता का वोट लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ राम के नाम का इस्तेमाल कर जनता से वोट लिया है। उनके लिए काम नहीं किया।

पुरानी पेंशन योजना है मुद्दा
जिले के कर्मचारी नेता कहते हैं कर्मचारियों में पुरानी पेंशन (ओपीएस) का मुद्दा है। अब एकल परिवार हो गए हैं। ऐसे में नौकरी के बाद किसी के लिए पेंशन ही एक सहारा होती था। ऐसे में हमारी मांग है कि जो भी सांसद हो उन्हें भी पुरानी पेंशन की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता का कहना है कि जिले में जातिवाद एक मुद्दा है। निषाद अपने समाज के प्रत्याशी को जिताना चाहता है। क्षत्रिय अपनी बिरादरी के नेता को जिताना चाहता है। भाजपा से ब्राह्मण समाज भी नाराज है। हालांकि, जनता के बीच बेरोजगारी मुद्दा है। युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें