फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा 19 से, चार केंद्र पर पैनी नजर

Fri, 13 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं (पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा) की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। जिले के चार केंद्रों पर 1200 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। पहले दिन अनिवार्य संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र होगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखी जाएंगी।


10 दिन की परीक्षा, दो दिन का मिलेगा अंतर
दस दिन तक चलने वाली परीक्षा के बीच 22 फरवरी (रविवार) और 25 फरवरी को अवकाश रहेगा, जिससे छात्रों को तैयारी का समय मिल सकेगा। समय सारिणी के अनुसार अंतिम दिनों में कठिन विषयों की परीक्षा रखी गई है। 24 फरवरी को अर्थशास्त्र, 26 फरवरी को गणित और 27 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें