फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को नसीहत देने के बजाय अपने संगठन पर ध्यान दें संजय : राजेश

Thu, 01 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह की नसीहत पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को कांग्रेस और सपा को नसीहत देने के बजाय अपनी पार्टी और संगठन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी कई राज्यों में भाजपा को राजनीतिक फायदा पहुंचाने वाले एजेंडे पर काम करती रही है। उन्होंने पंजाब में बच्चों पर लाठीचार्ज के मामले में आप नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए। गठबंधन का स्वरूप भी नेतृत्व ही तय करेगा, इसके लिए संजय सिंह को नसीहत देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दोनों दल मिलकर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ चुनावी रणनीति बनाएंगे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें