फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लंबी कूद के सीनियर वर्ग में सचिन यादव प्रथम

Mon, 25 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के पाराबाजार में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर और जूनियर स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जूनियर स्तर प्रतियोगिता में मो.आदिल प्रथम, रोहित द्वितीय व अजय यादव तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सचिन यादव प्रतापगढ़ प्रथम, आसिफ द्वितीय व रहबर खान तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रेफरी रामजीत व मो.असगर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव हाजी दाउद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य निसार अहमद,अजमल खान, हाजी दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें