फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षकाें की समस्याओं पर किया मंथन

Mon, 25 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त समिति व संघर्ष समिति की बैठक रविवार को सिरवारा रोड स्थित अध्यापक संघ भवन में हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय व जिलामंत्री राम आशीष मौर्य ने कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा, सदस्यता वर्ष 2025, सांगठनिक गतिविधियाें और पांच सितंबर शिक्षक दिवस के आयोजन की तैयारी पर चर्चा हुई। मुकेश सिंह ने कहा कि लेखा पर्ची से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण आवश्यक है।
विज्ञापन

केके सिंह ने पेंशन पत्रावलियों की समस्या उठाई। इंद्रेश यादव ने जीपीएफ भुगतान, खाता परिवर्तन और एनपीएस पत्रावलियों पर विचार रखने के साथ त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। बैठक को वैभव भटनागर, श्रीपाल यादव, रणबीर सिंह, सोहन कुमार, राजेंद्र सिंह, राम अनुज यादव, रमेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें