फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सस्ता ट्रेलर दिलाने के नाम पर 4.20 लाख की ठगी

Wed, 19 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सस्ता ट्रेलर दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुरैनाचंद्रभान, हरदासपुर निवासी विपिन कुमार उपाध्याय के मुताबिक गारवपुर निवासी संजय कुमार धुरिया व गोपालपुर, चांदा निवासी शिवकुमार यादव ट्रक बेचने के दौरान उसके संपर्क में आए थे। संजय और शिवकुमार ने उन्हें झांसा था कि वे पुराने ट्रक व ट्रेलर की खरीद व बिक्री का कारोबार करते हैं। उसे सस्ता ट्रेलर उपलब्ध करवा देंगे। एक ट्रेलर के लिए सौदा भी पक्का हो गया। उसके कागजात बनाने के लिए समय मांगा। इस दौरान विपिन ने संजय कुमार के बैंक खाते में 50 हजार की धनराशि भेजी। उनको दो लाख रुपये नकद दिया।
विपिन ने शिव कुमार के बैंक खाते में 70 हजार रुपये भेजे और उनको एक लाख रुपये नकद दिया था। इसके बावजूद दोनों ट्रेलर उपलब्ध नहीं करवा रहे थे। ट्रेलर या रकम वापसी का दबाव बनाया तो एक जून को संजय कुमार धुरिया, शिवकुमार व तीन अज्ञात लोग उनके घर पहुंच गए। शाम 6:30 बजे आरोपियों ने उन्हें पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। विपिन कुमार उपाध्याय ने सिविल जज एफटीसी/ न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र मिश्र की अदालत में याचिका दायर की। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें