फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए तैयार हो रहे जिले के खिलाड़ी

Wed, 19 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 एमजीएस इंटर कॉलेज में हॉकी का अभ्यास करते ​छात्र। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले की मजबूत दावेदारी के लिए स्कूली खिलाड़ियों की तैयारी तेज हो गई है। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर अपनी फिटनेस और खेल कौशल को धार दे रहे हैं। जिला और मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के विद्यालयों में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कराटे और क्रिकेट जैसे खेलों का अभ्यास कराया जा रहा है। खेल शिक्षक खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ तकनीक और अनुशासन पर भी काम कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने पर जोर है। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम अनुसार खेल प्रतियोगिताएं जिला, मंडल और राज्य स्तर पर आयोजित हो रही हैं। राज्यस्तरीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और दबाव में बेहतर प्रदर्शन की क्षमता विकसित करने पर ध्यान है।
क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचाकर बेहतर प्रदर्शन कराना है।
विज्ञापन

तीन अहम बिंदुओं पर जोर
खिलाड़ियों की तैयारी में तीन अहम बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिटनेस पर जोर है, जिसमें शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति बढ़ाई जाती है। तकनीक में खेल की बारीकियों और तकनीकी कमियों में सुधार किया जा रहा है। अनुशासन के तहत नियमित अभ्यास, खेल भावना और प्रतियोगिता के दबाव में प्रदर्शन की तैयारी कराई जा रही है।री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें