फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तातोमुरैनी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस शुरू

Sun, 14 Jan 2024 01:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या के लिए परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते भाजपा विधायक सीताराम वर्मा। -स
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के तातोमुरैनी से अयोध्या के लिए परिवहन निगम की बस सुविधा शनिवार से शुरू हो गई है। विधायक सीताराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। लंबे अरसे से तहसील, जिला मुख्यालय होते हुए अयोध्या तक के लिए बस सुविधा की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन



रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले भाजपा विधायक ने इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ता को दिया। कहा कि तातोमुरैनी के बूथ अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं अन्य ग्रामीणों की काफी दिनों से मांग थी कि यहां से रोडवेज बस जिला मुख्यालय जाने के लिए होनी चाहिए। सब लोगों की मांग पर हमने यह प्रयास किया और रोडवेज बस यहां से रवाना की गई।

यह बस सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी और लंभुआ व सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि दूरदराज के गांवों से भी आसानी से जिला मुख्यालय आ-जा सके। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


एआरएम से ग्रामीणों ने शिकायत की कि रोडवेज की बसें लंभुआ बाजार से न जाकर बाईपास से ही निकल जाती हैं तो उन्होंने कहा कि सभी चालक-परिचालकों को इसके लिए कहा गया है। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता एलके द्विवेदी, प्रवीण सिंह, जगदीश चौरसिया, शेर बहादुर सिंह व इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें