फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखरौली क्रॉसिंग पर 12 घंटे का रोड ब्लॉक लेकर दुरुस्त किए ट्रैक

विज्ञापन
पखरौली क्रासिंग के पास चल रहा रेलपथ मरम्मत का कार्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर अपलाइन रेल ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए रविवार को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक का रोड ब्लॉक लिया गया। इस दौरान हाईवे से गुुजरने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड की पखरौली क्रॉसिंग संख्या-69 बी पर रविवार की सुबह आठ बजे से अपलाइन पर रेल ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक से लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर क्रॉसिंग के रास्ते से होने वाली आवाजाही बंद हो गई। रेल अधिकारियों की मौजूदगी में क्रॉसिंग के बीच की सड़क को खोदकर गिट्टियां निकाली गईं। इसकी सफाई करने के बाद रेल ट्रैक को उचित दूरी व मानक के अनुसार स्थापित किया गया। अपलाइन पर काम होने के दौरान यहां से गुुजरने वाली ट्रेनों को डाउन लाइन से रवाना किया गया।
दिन भर रेल ट्रैक को दुरुस्त करने को लेकर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इससे अन्य मार्गों पर दिन भर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कुछ स्थानों पर जाम भी लगा। रेलवे पीडब्ल्यूआई के अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि रेल ट्रैक की दशा में सुुुधार किया जा रहा है। इस कार्य को लेकर रविवार को क्रॉसिंग संख्या-69 बी पर 12 घंटे का रोड ब्लॉक लिया गया। देर शाम ब्लॉक खत्म होने के बाद हाईवे पर आवागमन बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें