कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के विजय कुमार पांडेय अपने निजी कार्य से सोमवार को सूरापुर बाजार गए थे। जहां उन्हें पता चला कि तवक्कलपुर नगरा गांव में ऊषा पत्नी राजेंद्र प्रसाद के घर झाड़-फूंक करके रोग का उपचार करने वाले कुछ लोग आए हैं। आरोप है कि वहां बीमारी ठीक करने की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को विजय कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर जिले के असोथर थाने के विधातीपुर गांव के राजेंद्र कुमार, जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने के वजहा गांव के चंदन सिंह चौहान, करौंदीकला थाने के मगरसन कला गांव के अनुराग प्रजापति के विरुद्ध धर्म परिवर्तन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।