फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा लीक का बहाना बना रहा लोक सेवा आयोग: एमएलसी

Thu, 14 Nov 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि आयोग एक दिन और एक पाली में परीक्षा कराने में सक्षम है, लेकिन वह पर्चा लीक का बहाना बना रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में ऐसी प्रतिष्ठित संस्थाएं हैं, जो परीक्षा कराने के लिए उपयुक्त हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के दौरे पर आए गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की एसटीएफ पर्चा लीक होने से रोकने में सक्षम है। सभी केंद्रों को सर्विलांस पर रखकर पर्चा लीक की घटनाओं को रोका जा सकता है लेकिन 17 लाख अभ्यर्थियों के परिवारों को सड़क पर उतारने की मंशा पर काम हो रहा है।
कहा कि इसके पीछे अफसरों की गहरी साजिश है। उन्होंने लोकसेवा आयोग पर सवाल खड़ा किया। कहा कि लोक सेवा आयोग मनमानी कर रहा है। वो अपनी हठधर्मिता पर उतारू है। सरकार और लोक सेवा आयोग का काम है कि वह छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि मैं प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के साथ हूं और दमन के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें