फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक ने ममेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
 कूरेभार के धर्मदासपुर गांव में हत्या के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़। 
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। धर्मदासपुर गांव में रविवार सुबह एक सिरफिरे युुवक ने अपने ममेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा तो नाराज ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जानकारी कूरेभार पुलिस को दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कूरेभार के धर्मदासपुर दहेलवा पच्छू डेरा गांव निवासी गुलफाम (28) रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने घर से निकला था। गुलफाम के छोटे भाई मन्नन के मुताबिक, उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनकी बुआ का बेटा गांव निवासी रजनू कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था। गुलफाम को देखते ही रजनू ने आपा खो दिया। वह गुलफाम को गाली देने लगा।

विरोध करने पर रजनू ने गुलफाम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गर्दन में ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी मारने से गुलफाम की मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर घटनास्थल पर मन्नन व अन्य ग्रामीण पहुंचे। वहां पर खून से लथपथ गुलफाम मृत पड़ा था, जबकि, रजनू कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था। हत्या से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी रजनू को पकड़ लिया, उसके हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई मन्नन की तहरीर पर रजनू के खिलाफ का हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें